
Upcoming Cars in India 2024, आटो डेस्क : भारत में इस साल कई वाहन भारतीय बाजार में धमाका मचाने वाले है। अगर आप नई कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। क्योंकि इस साल कई कंपनियां अपनी अपनी कार को लॉन्च करने को तैयारियां कर रही है, इनमें से मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और महिंद्रा-हुंडई की कारें शामिल हैं। 2024 की अपकमिंग कारों की लिस्ट में पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक कारें (Upcoming Cars in India 2024) भी शामिल हैं। हम आपको साल 2024 की आने वाली जबरदस्त कारों के बारें में जानकारी देगे और इनके फीचर्स भी बताएंगे।
Mahindra Thar 5-Door

Upcoming Cars in India 2024: साल 2024 में ऑफ-रोड महिंद्रा एसयूवी थार का 5-डोर वर्जन ज्यादा स्पेस के साथ आने वाली है। इसमें दो इंजन मिलेंगे, जो 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल का ऑप्शन होगा। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए के आस पास हो सकती है। यह मार्च 2024 में इस एसयूवी को कंपनी लॉन्च कर सकती है।
Mahindra XUV300 Facelift

महिंद्रा एसयूवी की कॉम्पैक्ट एक्सयूवी 300 का फेसलिफ्ट वर्जन इसी महीने नए डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है। इसमें भी 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलने वाला है। इसे महिंद्रा कंपनी 9 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Maruti Swift 2024

मारुति स्विफ्ट इस साल पॉपुलर हैचबैक अवतार में देखने को मिलेगी। इसमें नया डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी के साथ 1.2 लीटर का हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसका माइलेज पहले से और भी ज्यादा देखने को मिलेगा। इस कार को कंपनी इसी साल 6 लाख रुपए के आसपास कीमत में लॉन्च कर सकती है।
Upcoming Cars in India 2024
Tata Curve 2024

टाटा कंपनी की कर्व कूपे डिजाइन एसयूवी कार है। जिसकी पोजिशन नेक्सन को टक्कर देंगी। यह टाटा की पहली एसयूवी कूपे है। जो इसी साल के छमाही में लॉन्च की जा सकती है। इस कार का लंबे समय से भारतीय इंतजार कर रहे है।
Maruti Suzuki EVX
मारुति सुजुकी ईवीएक्स इसी साल लॉन्च होने वाली है, एक कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। इसे टोयोटा के 27PL स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर मारुति कंपनी डिजाइन करेगी। उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार में ADAS तकनीक और एक फ्रेमलेस रियरव्यू मिरर, 360-डिग्री वाला कैमरा के साथ कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Hyundai Creta EV

Upcoming Cars in India 2024: हुंडई अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी को इस साल के अंत तक पेश कर सकती है। इसका डिजाइन और स्टाइल अपडेटेड क्रेटा की तरह ही होगा। इसमें एलजी केमिकल के साथ 45kWh बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा।
Mahindra Bolero Neo Plus

महिंद्रा की बोलेरो नियो का एक बड़ा वर्जन होगी। यह 9 सीटर में आने वाली एमयूवी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 बीएचपी का पावर और 260 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। जो इसी साल लॉन्च होगी।